
जनता के बीच तेजस्वी को जाना चाहिए : शिवानंद
पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को सलाह दी है कि वे जनता के बीच बने रहें। उन्होंने कहा कि हारने वालों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और तेजस्वी को अपने सिद्धांतों की वास्तविकता देखनी चाहिए। चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी का गायब होना आश्चर्यजनक है और उन्हें पार्टी के सदस्यों के साथ जुड़ना चाहिए।
इन दिनों राजद और लालू परिवार पर हमलावर पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को जनता के बीच बने रहने की नसीहत दी है। बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में शिवानंद ने कहा कि जय और पराजय तो किसी भी क्षेत्र में सहज और सामान्य नियम है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि हम अपने जय या पराजय को किस रूप में लेते हैं। हारने वालों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि अपने सहयोगियों और समर्थकों के मनोबल को बनाए रखने की जवाबदेही होती है। शिवानंद ने कहा कि तेजस्वी को देखना चाहिए कि जिन सिद्धांतों की घोषणा कर रहे हैं उसकी छवि विधान परिषद, राज्यसभा में दिखाई देती है या नहीं।

समाज का कमजोर तबका चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान उसको वहां जगह मिल रही है या नहीं। उनको आप जगह नहीं दे रहे हैं तो आप उनके समर्थन की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं। चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी का गायब होना आश्चर्यजनक है। अभी समय था कि पार्टी के निचले स्तर तक के साथियों के साथ बैठना चाहिए था, ताकि हार के बाद भी उनका मनोबल कायम रहे। सांसद संजय यादव और पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह पर आरोप लगाया कि वे तेजस्वी को गुमराह कर रहे हैं। तेजस्वी को तत्काल वापस लौटकर बिहार में घूमना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


