Shankaracharya Avimukteshwaranand to Lead 45-Day Gaumata Voter Awareness Campaign in Bihar शंकराचार्य के नेतृत्व में गौ मतदाता संकल्प यात्रा 12 से , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsShankaracharya Avimukteshwaranand to Lead 45-Day Gaumata Voter Awareness Campaign in Bihar

शंकराचार्य के नेतृत्व में गौ मतदाता संकल्प यात्रा 12 से

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 12 सितंबर को पटना आ रहे हैं। वे 45 दिवसीय गौ मतदाता संकल्प यात्रा में भाग लेंगे, जिसमें वे सनातनधर्मियों को गौभक्त प्रत्याशी को वोट देने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 10 Sep 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
शंकराचार्य के नेतृत्व में गौ मतदाता संकल्प यात्रा 12 से

मुम्बई में अपना चातुर्मास व्रत अनुष्ठान का सीमोल्लंघन कर ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 12 सितंबर को पटना आ रहे हैं। वे मुम्बई से नरसिंहपुर (मप्र) में आयोजित जगदगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के समाराधना महोत्सव में शामिल हुए। इसके बाद काशी होते हुए पटना आ रहे हैं। शंकराचार्य महाराज के कार्यक्रम प्रभारी पंकज मालवीय ने बताया कि शंकराचार्य महाराज बिहार में 45 दिवसीय गौ मतदाता संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रत्येक जिले व गांवों में यात्रा कर सनातनधर्मियों से सम्पर्क करेंगे और उन्हें गौभक्त प्रत्याशी को ही वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। शंकराचार्य बिहार वासियों को बताएंगे कि आप अगर ऐसे किसी प्रत्याशी या दल को वोट देते हैं जो चुनाव जीतने के बाद गोकशी करवाता है तो उस गोकशी के पाप के भागी आप भी बनेंगे।

उन्होंने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए सभी को संकल्प लेने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।