Patna News: शाहपुर में चोरी की पांच बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पटनाPatna News: शाहपुर पुलिस ने रंजन कुमार को चोरी की पांच बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। रंजन, जो दाउदपुर बगीचा का निवासी है, से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने दीपक कुमार की चोरी हुई बाइक के मामले में जांच शुरू की थी। रंजन के घर से दो माउंटेड बाइक बरामद की गईं।

Patna News: शाहपुर पुलिस चोरी की पांच बाइक के साथ रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। वह दाउदपुर बगीचा का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि चांर जुलाई को दाउदपुर वार्ड-2 निवासी दीपक कुमार ने हबसपुर निवासी अपने साढू संतोष की बाइक दाउदपुर स्कूल के पास खड़ी कर कुछ खरीदारी करने गया था। इसी दौरान किसी ने उनकी बाइक चोरी कर ली। दीपक द्वारा थाने में आवेदन देने पर अनुसंधान किया जा रहा था। तभी दाउदपुर बगीचा निवासी रंजन कुमार के पास चोरी की बाइक होने की जानकारी मिली।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए रंजन को थाने लाकर पूछताछ की गई। उसके घर की तलाशी में चोरी की दो बाइक बरामद की गईं। उसकी निशानदेही पर दियारा क्षेत्र से चोरी की तीन बाइक और बरामद की गईं।


