Seven Arrested in English Yadav Murder Case Family Feud Escalates बख्तियारपुर : युवक की हत्या में सात पर केस, कुख्यात गिरफ्तार, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSeven Arrested in English Yadav Murder Case Family Feud Escalates

बख्तियारपुर : युवक की हत्या में सात पर केस, कुख्यात गिरफ्तार

सालिमपुर थाना क्षेत्र में इंग्लिश यादव हत्याकांड में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंग्लिश यादव की पत्नी के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की और ज्वाला यादव को गिरफ्तार किया। वारदात में एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 8 Sep 2025 03:11 AM
share Share
Follow Us on
बख्तियारपुर : युवक की हत्या में सात पर केस, कुख्यात गिरफ्तार

सालिमपुर थाना क्षेत्र में इंग्लिश यादव (35) हत्याकांड में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इंग्लिश यादव की पत्नी के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने अलीपुर निवासी ज्वाला यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल एक लग्जरी कार थार और एक ट्रक को बरामद किया गया। वहीं, अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बता दें कि जगदंबा मंदिर में नए ट्रक की पूजा कर घर शाहपुर लौटने के दौरान अपराधियों ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलीमारी की थी। जिसमें इंग्लिश यादव की मौत हो गई थी। वहीं एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे।

दो वर्षों से दोनों भाइयों में चल रहा विवाद: दो वर्ष पहले सरस्वती पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए मामूली झड़प दो परिवारों के लिए अभिशाप बन गया। कांग्रेस यादव और सुरेंद्र यादव आपस में चचेरे भाई थे पर दोनों में दुश्मनी ऐसी ठनी की अब तक दो लोगों की हत्या हो चुकी है। 27 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस यादव और सुरेन्द्र यादव का भतीजा विकास से किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। इसी दौरान विकास ने कांग्रेस यादव को गोली मार दी। जिसमें वह जख्मी हो गए थे। इधर कांग्रेस यादव के परिजनों जैसे ही घटना की जानकारी मिली सुरेंद्र यादव और उसके भतीजे विकास को घेर कर तलवार से हमला कर दिया था। जिसमें विकास (25) की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि शनिवार को इंग्लिश यादव की हत्या कर विकास की हत्या का बदला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।