Senior IPS Officer BK Singh Promoted to DG Rank in UP Police पटना के बीके सिंह बने यूपी पुलिस के डीजी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSenior IPS Officer BK Singh Promoted to DG Rank in UP Police

पटना के बीके सिंह बने यूपी पुलिस के डीजी

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बीके सिंह को डीजी (पुलिस महानिदेशक) रैंक में प्रोन्नति मिली है। 1994 बैच के आईपीएस बिनोद कुमार सिंह का जन्म 9 मई 1971 को पटना, बिहार में हुआ। वर्तमान में वे अपर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 14 Aug 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
पटना के बीके सिंह बने यूपी पुलिस के डीजी

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बीके सिंह को यूपी में डीजी (पुलिस महानिदेशक) रैंक में प्रोन्नति मिली है। 1994 बैच के आईपीएस बिनोद कुमार सिंह मूलरूप से बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम श्रीकृष्ण सिंह है। उनका जन्म 9 मई 1971 में हुआ था। बीके सिंह ने इतिहास विषय से एमए, एमफिल और एलएलबी किया हुआ है। श्री सिंह वर्तमान में यूपी पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) के पद पर तैनात हैं। डीजी रैंक में प्रोन्नति के बाद उनको नयी जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। उन्हें अभी तक कई महत्वपूर्ण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।