कैश एग्जीक्यूटिव से 19.53 लाख की लूट में दूसरा लूटेरा गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एएन पथ में कैश एग्जीक्यूटिव से करीब 19.53 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर ल

कैश एग्जीक्यूटिव से 19.53 लाख की लूट में दूसरा लूटेरा गिरफ्तार

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एएन पथ में कैश एग्जीक्यूटिव से करीब 19.53 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लूट की रकम अब तक बरामद नहीं हुई है। गिरफ्तार बदमाश अविनाश कुमार नवादा जिले के नवीन नगर का निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटकांड में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। इससे पहले मामले में एक अन्य बदमाश मो. सैफ को गिरफ्तार किया गया था। पाटलिपुत्र थाना के प्रभारी थानेदार ने बताया कि पूछताछ के दौरान अविनाश ने स्वीकार किया कि लूट की रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया।

उसने लोन पर वाहन खरीद रखा था और कई अन्य लोगों से उधार भी लिया था। लूट के पैसे से उसने इन देनदारियों का भुगतान कर दिया, जिसके कारण रकम की बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि अविनाश पर छह से अधिक गंभीर अपराधिक मामला दर्ज है, जिसमें लूट, फिरौती, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामला शामिल हैं।क्या था मामला : 23 अप्रैल 2026 को रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस के कैश एग्जीक्यूटिव पंकज कुमार विभिन्न स्थानों से नकदी संग्रह कर स्कूटी से बोरिंग रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एएन पथ में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें पिस्टल का भय दिखाकर 19 लाख 53 हजार 182 रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों लुटेरों की पहचान की गई थी। जिसके बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।