लालू प्रसाद की 'पाठशाला' का दौर बिहार में सबने देखा : संतोष सुमन
Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
हम (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव की 'पाठशाला' पर सवाल उठाते हुए कहा कि लालू प्रसाद के समय बिहार में अपराध और भय का राज था। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक न्याय के नाम पर राजनीति करने वालों ने दलितों को शिक्षा और रोजगार नहीं दिया। बिहार को अब वास्तविक सशक्तिकरण की आवश्यकता है।

हम (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस 'पाठशाला' की बात कर रहे हैं, उस दौर में बिहार ने क्या देखा, यह सब जानते हैं। शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के उस दौर में बिहार अपराध, अपहरण और भय का पर्याय था। पूर्व मंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर जिन लोगों ने राजनीति की, उन्होंने क्या सच में दलित समाज को शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक भागीदारी दी? बिहार अब प्रतीकों की राजनीति से आगे बढ़कर वास्तविक सशक्तिकरण चाहता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


