ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनालालू प्रसाद की रैली सुपर फ्लॉफ रही : संजय

लालू प्रसाद की रैली सुपर फ्लॉफ रही : संजय

जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद की रैली ‘सुपर फ्लॉप रही। गांधी मैदान में जो भीड़ जुटी थी, वह भाड़े की थी। कोई भी खुद से नहीं आया था। श्री सिंह ने कहा कि इस रैली से लालू...

लालू प्रसाद की रैली सुपर फ्लॉफ रही : संजय
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 27 Aug 2017 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद की रैली ‘सुपर फ्लॉप रही। गांधी मैदान में जो भीड़ जुटी थी, वह भाड़े की थी। कोई भी खुद से नहीं आया था। श्री सिंह ने कहा कि इस रैली से लालू प्रसाद पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं। उनको बिहार की जनता से कुछ लेना-देना नहीं है। बस अपने परिवार के बारे में ही उन्हें सोचना है। विपक्षी एकता के नाम पर बुलाई गई इस रैली में विपक्षी एकता बिल्कुल नहीं दिखी। दिखा तो सिर्फ लालू यादव का परिवार। लालू यादव ने अपनी रैली का प्रोटोकॉल भी तोड़ा। बड़े-बड़े नेताओं को पहले भाषण कराया और बाद में अपने परिवार के लोगों से भाषण कराया। ममता बनर्जी वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अपनी पत्नी से पहले उनका भाषण कराया। उधर, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा और प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने भी राजद की रैली को फ्लॉप करार दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें