सम्राट बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे : प्रेम
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को एनडीए के विधान मंडल दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की कर्मठता और नेतृत्व से बिहार के विकास को नई दिशा मिलेगी। यह निर्णय उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधान मंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि वे अपनी कर्मठता, नेतृत्व कौशल एवं प्रशासनिक सूझबूझ से बिहार के विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को एनडीए के विधान मंडल दल के नेता के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने से बिहार में नए राजनीतिक युग की शुरुआत हुई है। यह निर्णय उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा बिहार को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर अग्रसर करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


