गांव की सड़कों पर लग रहे क्रैश बैरियर, स्पीड साइन

Apr 08, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

राज्य के गांवों की सड़कों पर अब क्रैश बैरियर और स्पीड साइन लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत सभी ग्रामीण सड़कों और पुलों पर सुरक्षा मानकों को अनिवार्य किया है। 36,495 संवेदनशील स्थलों की पहचान की गई है, जहां 26,000 से अधिक जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण पूरा हो चुका है।

गांव की सड़कों पर लग रहे क्रैश बैरियर, स्पीड साइन

सूबे के गांव की सड़कों पर अब क्रैश बैरियर और स्पीड साइन लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण कार्य विभाग ने सुरक्षा को सर्वोपरि स्थान देते हुए इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत राज्य में निर्मित और निर्माणाधीन सभी ग्रामीण सड़कों तथा पुलों पर सड़क सुरक्षा मानकों को पूर्णतः अनिवार्य कर दिया गया है। शहरों की तर्ज पर क्रैश बैरियर, स्टॉप साइन, जेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर, स्पीड लिमिट साइन और जंक्शन अहेड साइन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जा रहे हैं।

संवेदनशील स्थलों की पहचान कर बड़े पैमाने पर जेब्रा क्रॉसिंग के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। अब तक राज्यभर में 36,495 ऐसे स्थलों को चिन्हित किया गया है, जहां पैदल आवागमन अधिक रहता है। इनमें से 26,000 से अधिक स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।