पीएम आवास का बकाया 4491 करोड़ केंद्र से मांगा

पीएम आवास का बकाया 4491 करोड़ केंद्र से मांगा

संक्षेप:

ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4491 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी करने का आग्रह किया है। मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और आश्वासन प्राप्त किया कि जल्द ही राशि जारी की जाएगी। इस योजना में 12 लाख से अधिक परिवारों को लाभ प्राप्त हुआ है, लेकिन कई लाभुकों को अभी भी किस्त का भुगतान नहीं मिला है।

Dec 11, 2025 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

ग्रामीण विकास विभाग ने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बकाया 4491 करोड़ जारी करने का आग्रह किया है। विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मुलाकात की और आग्रह पत्र सौंपा। मुलाकात के क्रम केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को आश्वासन दिया कि राज्य की ग्रामीण जनता से संबंधित योजनाओं पर साकारात्मक विचार कर जल्द राशि जारी की जाएगी। मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्र सरकार से कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 को मिलाकर राज्य को कुल 12 लाख 21 हजार 247 लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें 11.35 लाख परिवारों को प्रथम किस्त, 7.47 लाख को द्वितीय किस्त तथा 3.27 लाख परिवारों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया है। योजना के राज्य नोडल खाते में योजना मद की राशि समाप्त होने के कारण लाभुकों को अग्रेतर किस्त की सहायता राशि का भुगतान संभव नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में 3.88 लाख लाभुकों को द्वितीय किस्त तथा 4.20 लाख लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, मनरेगा अंतर्गत सामग्री मद में वित्तीय वर्ष 2025-26 सहित कुल लंबित 3257 करोड़ जारी करने का भी आग्रह किया है।