Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRotary Club of Patna Hosts Art Quiz and Essay Competitions for Students

रोटरी ने क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चे को सम्मानित किया
संक्षेप:
रोटरी क्लब ऑफ पटना ने राजकीय मध्य विद्यालय में चित्रकला, क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष रश्मि मंडल और अनूप पालित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए। पूर्व...
Sep 10, 2025 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
रोटरी क्लब ऑफ पटना की ओर से राजकीय मध्य विद्यालय में छात्रों के बीच चित्रकला, क्विज तथा निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब अध्यक्ष रश्मि मंडल तथा अनूप पालित ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित रोटरी के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए रोटरी की ओर से इस तरह का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, रंजीत राम और ममता राम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


