Patna News: परिजनों को रस्सी से बांधकर 15 लाख के जेवरात ले गए डकैत

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: सेवानिवृत्त कर्मचारी जय चंद्र चौधरी और उनके परिवार के साथ बुढाउद्दीनचक गांव में डकैतों ने लूटपाट की। छह नकाबपोश डकैतों ने परिवार को रस्सी से बांधकर 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण और नकद 15,000 रुपये चोरी किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।

Patna News: परिजनों को रस्सी से बांधकर 15 लाख के जेवरात ले गए डकैत

Patna News: सेवानिवृत्त कर्मचारी जय चंद्र चौधरी और उनके परिवार को रस्सी से बांधकर छह डकैतों ने नकदी और 15 लाख के जेवरात ले गए। घटना शुक्रवार सुबह 7:30 बजे बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन से सटे बुढाउद्दीनचक गांव की है। डकैत हथियार से लैस थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक गमछी बरामद किया गया है। जयचंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि वह छत पर कपड़ा सुखाने गए थे। तीसरे तल्ले पर स्थित स्टोर रूम का दरवाजा खुला देखकर जब वह अंदर झांके तो छह नकाबपोश डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया। मुंह बंद कर हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए।

इसके बाद नीचे जाकर डकैतों ने जयचंद्र के पुत्र रुस्तम कुमार, पुत्री संध्या और पत्नी को भी बांध दिया। डकैतों ने आलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 15,000 रुपये नकद लूट लिए। डकैत करीब आधे घंटे तक घर में रहे, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। किसी तरह हाथ-मुंह खोलकर जयचंद्र ने शोर मचाया तो डकैत भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। स्वान दस्ता बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के पूर्वी छोर तक गया, लेकिन डकैतों का कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि डकैत किसी ट्रेन में सवार होकर फरार गये। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जयचंद चौधरी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है,लेकिन उसमें डकैत नजर नहीं आ रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna News: परिजनों को रस्सी से बांधकर 15 लाख के जेवरात ले गए डकैत