ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाCM नीतीश के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

CM नीतीश के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के लिए नीच शब्द का प्रयोग किए जाने के विरोध में कुशवाहा समाज ने शनिवार को प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर से राजभवन के लिए प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च...

डाकबंगला चौराहा  पर कुशवाहा समाज के आक्रोशमार्च पर लाठी चार्ज
1/ 2डाकबंगला चौराहा पर कुशवाहा समाज के आक्रोशमार्च पर लाठी चार्ज
नीतीश के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
2/ 2नीतीश के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पटना हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Nov 2018 09:50 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के लिए नीच शब्द का प्रयोग किए जाने के विरोध में कुशवाहा समाज ने शनिवार को प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर से राजभवन के लिए प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च डाकबंगला चौराहे पर पहुंचा ही था कि पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। 

पुलिस ने उन्हें शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ने की जिद पर अड़े रहे। धीर-धीरे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक होने लगी। जब वे नहीं मानें तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों को पीटा। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए। डाकबंगला चौराहा देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इसमें कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक का सिर भी फट गया। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। 

पुलिस के जवान पर हमला
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के जवान रवि पांडेय के हाथ पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। रवि पांडेय ने हाथ दिखाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने हम पर हमला किया, जिसके बाद उन्हें खदेड़ा गया। उन्होंने नुकीले हथियार को भी दिखाया। पत्थरबाजी में पुलिस जवान जनार्दन शर्मा भी जख्मी हुए। कोतवाली थाना प्राभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की है। कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इस घटना में प्रदर्शनकारी शक्ति कुमार और मनोज यादव पर नामजद और 300 पर अज्ञात प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। 

कई लोग भगदड़ के हुए शिकार
लाठीचार्ज की घटना में भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। आम लोग इधर-उधर भागने के क्रम में सड़क पर गिर गए। कई को चोटें आई। बाइक सवार बाइक छोड़कर भागे।

राज्यभर में आंदोलन का आह्वान
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह घटना नीतीश सरकार के इशारे पर हुई है। अब कुशवाहा समाज राज्यभर में आंदोलन चलाने का काम करेगा। 

लाठीचार्ज की घटना शर्मनाक
रालोसपा की राष्ट्रीय महासचिव मालती सिंह कुशवाहा ने लाठीचार्ज को शर्मनाक बताया। कहा कि नीतीश कुमार की सरकार निकम्मी हो गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर भी लाठीचार्ज हो रहा है। कुशवाहा समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें