रालोमो का राष्ट्रीय महाधिवेशन 13 को, अध्यक्ष चुने जाएंगे : उपेन्द्र कुशवाहा

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया छह जून को संपन्न हो

रालोमो का राष्ट्रीय महाधिवेशन 13 को, अध्यक्ष चुने जाएंगे : उपेन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया छह जून को संपन्न होगी। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित राज्य परिषद सदस्यों एवं डेलिगेट्स की बैठक तथा राज्य स्तरीय अधिवेशन सात जून को पटना के रवींद्र भवन में होगा, जहां प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसी प्रकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक और राष्ट्रीय महाधिवेशन 13 जून को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगा। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में संगठन चुनाव सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।

अब-तक 32 जिलों में जिला अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो चुका है। शेष जिलों में जिला अध्यक्षों के मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। जिन जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की संख्या लगभग 22 लाख तक पहुंच चुकी है, जो संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।