राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ 11 को तेजस्वी का अभिनंदन करेगा
Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शनिवार को तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन करेगा। यह समारोह श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में होगा, जिसमें अली अशरफ फातमी, मंगनी लाल मंडल, अब्दुलबारी सिद्दीकी, और डॉ. अनवर आलम जैसे नेता शामिल होंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की बड़ी भागीदारी होगी।

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन करेगा। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित अभिनंदन समारोह प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम आदि उपस्थित रहेंगे। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राज्यभर से अल्पसंख्यक समाज की बड़ी भागीदारी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


