राजद हार की समीक्षा के बाद अब बागियों पर कार्रवाई करेगा

Dec 09, 2025 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद अब बगियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर चर्चा की और तेजस्वी यादव को कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने की सलाह दी। कार्यकर्ताओं ने संगठन की कमजोरियों और जातीय हिंसा वाले गानों के प्रभाव को लेकर सवाल उठाए।

राजद हार की समीक्षा के बाद अब बागियों पर कार्रवाई करेगा

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के बाद राजद अब बगियों पर कार्रवाई की तैयारी में है। उम्मीदवारों और पार्टी पदाधिकारियों ने ऐसे बगियों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को दी है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर दर्जनों नेताओं पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। मंगलवार को समीक्षा बैठक के अंतिम दिन पटना प्रमंडल के जिला अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं पार्टी के पदाधिकारियो का जुटान हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से यह मामला उठाया कि तेजस्वी यादव को अपने घर का दरवाजा कार्यकर्ताओं के लिए खोल देना चाहिए और उनकी बातों को सुनकर समझकर संगठन का काम करना चाहिए।

पार्टी के समर्पित एवं पुराने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में चलकर ही पार्टी सत्ता प्राप्त कर सकती है। बैठक में नेताओं ने कहा कि तेजस्वी के एटूजेड की परिकल्पना को नकार दिया गया। जब तक 90 फीसदी की बात नहीं करेंगे एवं अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यको के सुख-दुख में राजद नेता खास कर तेजस्वी नहीं जाएंगे, तब तक पार्टी मजबूती नहीं होगी। कार्यकर्ताओं ने मंगनी लाल मंडल से पूछा कि बताएं कि गरीब कार्यकर्ता कैसे चुनाव लड़ेंगे। क्या पार्टी अपने पैसे से 10 गरीब कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वा सकती है। पटना के लोगों ने महानगर में पार्टी संगठन की कमजोरी पर चर्चा की और कहा कि पटना में संगठन को कभी मजबूत करने का प्रयास ही नहीं किया गया। पटना के लोगों को नेतृत्व ने आगे नहीं बढ़ाया। लोगों ने चुनाव हार के एक प्रमुख कारण जातीय हिंसा वाले गानों को भी बताया और कहा कि यह जो कार्रवाई अभी हो रही है वह चुनाव के समय होनी चाहिए थी। पार्टी के अधिकृत प्रवक्ताओं को इसका खंडन करना चाहिए था और गाने पर रोक लगानी चाहिए थी। ऐसा नहीं होने के कारण भाजपा ने इसका फायदा उठाया। हरियाणा के लोगों की पार्टी में सक्रियता पर भी सवाल उठाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;