Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRJD Leader Pashupati Kumar Paras Prepares for Elections Ready to Contest if Demands Are Not Met

बात नहीं बनी तो सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : पारस

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि यदि पार्टी की बात नहीं बनी, तो सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने दलित सेना के जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 12 Oct 2025 08:39 PM
share Share
Follow Us on
बात नहीं बनी तो सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : पारस

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि रालोजपा कार्यकर्ता संघर्ष को तैयार हैं। अगर हमारी पार्टी की बात नहीं बन पायी तो दो-तीन दिनों के अंदर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में रालोजपा और दलित सेना के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पारस सहित संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने जिलाध्यक्षों की बात सुनी। सभी लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव लड़ने के लिए एक स्वर से अधिकृत कर दिया।

कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय हम सबको मान्य होगा। सूरजभान सिंह ने पार्टी छोड़ने की खबरों को अफवाह करार दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।