ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराजद-कांग्रेस सिर्फ एक परिवार तक सीमित : नित्यानंद

राजद-कांग्रेस सिर्फ एक परिवार तक सीमित : नित्यानंद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय ने कहा है कि राजद व कांग्रेस के बीच मेलजोल का मूल कारण एक समान पार्टी का होना है। कांग्रेस व राजद में सिर्फ एक परिवार के हितों को देखा जाता...

राजद-कांग्रेस सिर्फ एक परिवार तक सीमित : नित्यानंद
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 03 Sep 2018 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय ने कहा है कि राजद व कांग्रेस के बीच मेलजोल का मूल कारण एक समान पार्टी का होना है। कांग्रेस व राजद में सिर्फ एक परिवार के हितों को देखा जाता है।

ट्वीट कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए में कोई पेच नहीं है। एनडीए मजबूत है। महागठबंधन के मांझे में कोई धार नहीं है। उसकी पतंग कटकर गिरनी तय है। विपक्ष पर तंज कसा कि कुछ लोग जो खुद को पिछड़ों का मसीहा कहते हैं वे अपने परिवार से आगे नहीं सोचते हैं। एक अन्य ट्वीट में एशियन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक हासिल कर भारत ने स्वर्ण पदक के मामले में 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों की बराबरी की है। प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देश-प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें