Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRJD Condemns Police Lathi Charge on Contract Workers Protesting for Demands
राजद ने संविदा कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की

राजद ने संविदा कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की

संक्षेप:

राजद ने भाजपा कार्यालय में संविदा कर्मियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। पार्टी के नेताओं ने कहा कि संविदाकर्मी 26 दिनों से शांतिपूर्ण धरने पर हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजस्व विभाग...

Sep 10, 2025 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राजद ने विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ की ओर से बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपने के लिए भाजपा कार्यालय में गए लोगों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन और प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि संविदाकर्मी पिछले 26 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना एवं उपवास पर बैठे हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही नहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए आठ हजार संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अफसरशाही का नतीजा यह है कि इन संविदाकर्मियों की आवाज सरकार सुन नहीं रही है। पार्टी नेताओं से सरकार से मांग की है कि सरकार अविलंब प्रतिनिधिमंडल भेजकर इन संविदा कर्मियों की जायज मांगों को सुने और उस पर आवश्यक कार्रवाई करे।