पहली सूची: राजद के लड़ाकों में एमवाई को तवज्जो
संक्षेप: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा के बिना, राजद ने 84 से अधिक उम्मीदवारों को सिम्बल दे दिए हैं। पार्टी ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें 22 मौजूदा विधायक और कुछ नए चेहरे शामिल...

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का औपचारिक एलान हुए बिना ही राजद ने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। अब तक 84 से अधिक उम्मीदवारों को पार्टी ने सिम्बल दे दिया है। इनमें कुछ ऐसी भी सीटें हैं, जहां से पिछली बार महागठबंधन के अन्य घटक दल चुनावी मैदान में उतरा था। पार्टी की ओर से 35 उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक हुई है। टिकट वितरण में एम-वाई को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही अधिक भरोसा किया है। 22 मौजूदा विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दो सीट पर विधायक के बेटे चुनावी मैदान में उतरेंगे।
सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब को रघुनाथपुर से उम्मीदवार बनाने के लिए मौजूदा विधायक हरिशंकर यादव को बे-टिकट कर दिया गया है। हाल ही में राजद का दामन थामने वाले परबत्ता विधायक डॉ. संजीव को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने टिकट वितरण में अपने जनाधार वोट मुस्लिम और यादव का पूरा ख्याल रखा है। पार्टी ने 35 में से 18 यादवों को चुनावी मैदान में उतारा है। तीन मुस्लिम को भी उम्मीदवार बनाया है। एससी श्रेणी से चार को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछड़ा श्रेणी में दो आलोक मेहता और राजेश कुशवाहा को पार्टी ने उतारा है। अतिपिछड़ा समुदाय और सवर्ण से चार-चार प्रत्याशी बनाए गए हैं। छह नए उम्मीदवार मैदान में राजद ने अब तक छह नए चेहरे उतारे हैं। बोचहां से पिछली बार रमई राम चुनाव लड़े थे। इस बार अमर पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार पारू कांग्रेस के कोटे में था। इस बार राजद ने शंकर यादव को उम्मीदवार बनाया है। शंकर पिछली बार पारू से निर्दलीय लड़े थे। राजद से वे पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मुंगेर से मुकेश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार अविनाश कुमार विद्यार्थी लड़े थे। हसनपुर से लालू प्रसाद के बड़े बेटे चुनावी मैदान में थे। पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद इस बार राजद ने माला पुष्पम को उम्मीदवार बनाया है। बनियापुर से चांदनी सिंह तो संदेश से दीपू यादव पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजनीतिक परिवारों का बोलबाला राजद के उम्मीदवारों में परिवारवाद का बोलबाला है। बेलागंज से पिछली बार सुरेन्द्र यादव चुनाव जीते थे। पिछले साल वे सांसद बन गए। उपचुनाव में उनके बेटे विश्वनाथ यादव को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वे हार गए थे। इस बार भी राजद ने विश्वनाथ यादव को ही उम्मीदवार बनाया है। मुंगेर से प्रत्याशी मुकेश यादव जमुई से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली अर्चना कुमारी के पति हैं। दोनों का अंतरजातीय विवाह हुआ है। रघुनाथपुर से चुनाव लड़ रहे ओसामा साहेब सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे हैं। हसनपुर से माला पुष्पम चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति सुनील कुमार पुष्पम कई बार के विधायक रह चुके हैं। बनियापुर से चुनाव लड़ रहीं चांदनी सिंह पूर्व विधायक अशोक सिंह की पत्नी हैं। संदेश की मौजूदा विधायक किरण देवी के बेटे दीपू यादव को राजद ने टिकट दिया है। राजद के ये 35 उम्मीदवार बोचहां - अमर पासवान मीनापुर -मुन्ना यादव नोखा- अनीता कुमारी महिषी- गौतम कृष्णा अलौली - रामवृक्ष सदा पारू - शंकर यादव उजियारपुर - आलोक मेहता बैकुंठपुर - प्रेम शंकर यादव शेखपुरा -विजय सम्राट गड़खा- सुरेन्द्र राम इस्लामपुर- राकेश रौशन बख्तियारपुर- अनिरुद्ध यादव बेलागंज- विश्वनाथ यादव फतुहा - रामानंद यादव कांटी- इस्माइल मंसूरी दरभंगा- ललित यादव मोरवा- रणविजय साहू मुंगेर - मुकेश यादव शाहपुर-राहुल तिवारी हाजीपुर - देव कुमार चौरसिया सिमरी बख्तियारपुर-युसुफ सलाहउद्दीन रघुनाथपुर- ओसामा साहेब गायघाट- निरंजन राय हसनपुर- माला पुष्पम बनियापुर- चांदनी सिंह परबत्ता - डॉ. संजीव कुमार हथुआ - राजेश कुशवाहा मटिहानी - बोगो सिंह संदेश - दीपू राणावत यादव महुआ- मुकेश रौशन मसौढ़ी- रेखा पासवान मनेर -भाई विरेन्द्र साहेबपुर कमाल - सत्तानंद सम्बुद्ध हिलसा - शक्ति सिंह यादव सीवान - अवध बिहारी चौधरी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




