Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRJD and Dalit Sena Warn of Major Split in Chirag Paswan s LJP R
लोजपा (रा) में जल्द होगी भारी टूट : श्रवण

लोजपा (रा) में जल्द होगी भारी टूट : श्रवण

संक्षेप:

रालोजपा के प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) में भारी टूट की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस्तीफे की संख्या बढ़ रही है और दलितों के प्रति चिराग का रवैया...

Aug 12, 2025 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

रालोजपा एवं दलित सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) में जल्द भारी टूट की आशंका जताई है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में प्रतिदिन किसी न किसी जिले में बड़ी संख्या में इस्तीफा हो रहा है। मंगलवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रामविलास पासवान के समर्पित कार्यकर्ता पशुपति कुमार पारस एवं सूरजभान सिंह के नेतृत्व में हमारी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि चिराग पासवान के तानाशाही रवैया से पहले भी पार्टी में बड़ी टूट हुई थी। लोकसभा चुनाव में उन पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर राज्य के कई दिग्गज नेता ने इस्तीफा दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रालोजपा प्रवक्ता ने कहा कि चिराग का आचरण और आवरण दलित विरोधी है। उनकी पार्टी में दलितों का कोई सम्मान नहीं है। राज्य में दलित और पासवानों की पूरी ताकत पशुपति पारस के साथ है। प्रेस कांफ्रेंस में रालोजपा छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल यादव एवं पार्टी नेता रीतेश सिंह भी मौजूद रहे।