भाजपा दरवाजा खोल दे तो विपक्ष का नामलेवा नहीं बचेगा : सरावगी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

रितु जायसवाल ने राजद से बगावत करके भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता परिवारवाद और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। रितु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर यह कदम उठाया।

भाजपा दरवाजा खोल दे तो विपक्ष का नामलेवा नहीं बचेगा : सरावगी

राजद से बगावत कर परिहार से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाली रितु जायसवाल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने रितु सहित उनके अन्य नेताओं को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी भाजपा का दरवाजा बंद है। अगर भाजपा अपना दरवाजा खोल दे तो विपक्ष का नामलेवा नहीं बचेगा। उनकी चौखट पर एक व्यक्ति नजर नहीं आएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊब चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की जो राजनीति स्थापित हुई है, उससे प्रेरित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।‎राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में रितु जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। भाजपा ही महिलाओं, गरीबों और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। शकुंतला प्रजापति, संगीता यादव, जुलेखा खातून, भानु देवी, कंचन कुमारी महतो, सत्येन्द्र यादव, अनिल महतो, शिव शंकर यादव, रामजी सिंह, उदय कुमार यादव, कैलाश यादव, राम छबीला पासवान, सीताराम राय, आशुतोष यादव, श्याम बाबू चौरसिया, शशि रंजन पासवान, सुरेश राय, शिवजी निषाद सिंह, विक्रम कुमार, अवधेश यादव, जितेन्द्र महतो, बुलबुल यादव, शंकर ठाकुर, राज गौरव टाइगर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।