सीओ सहित राजस्व सेवा के अधिकारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Feb 28, 2026 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में राजस्व सेवा संघ ने हड़ताल की चेतावनी दी है। सरकार से हुए समझौतों को लागू न करने पर संघ ने 2 मार्च को सामूहिक कलमबद्ध और काला बिल्ला लगाने का निर्णय लिया है। संघ की मांग है कि डीसीएलआर के 101 पदों पर राजस्व अधिकारियों की तैनाती की जाए।

सीओ सहित राजस्व सेवा के अधिकारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

राज्य के सीओ सहित राजस्व सेवा के अन्य अधिकारी एक बार फिर हड़ताल की चेतावनी दी है। सरकार से हुए समझौतों को लागू करने को लेकर संघ ने दो मार्च को राज्यव्यापी सामूहिक कलमबद्ध (पेन डाउन) और काला बिल्ला लगाने का निर्णय लिया है। अगर इसके बाद भी सरकार की ओर से अविलंब सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो राजस्व अधिकारी हड़ताल पर जाने सहित अन्य निर्णय लेने को स्वतंत्र होंगे। बिहार राजस्व सेवा संघ के अध्यक्ष आनन्द कुमार और महासचिव सौरभ कुमार ने इस बाबत उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर सूचना दे दी है। पत्र में कहा गया है कि संघ के अधिकारी दो से छह फरवरी तक सामूहिक अवकाश पर रहे।

इस दौरान पांच फरवरी को संघ से उपमुख्यमंत्री और विभाग के प्रधान सचिव ने बातचीत की। सात बिंदुओं पर सहमति बनी। तय हुआ कि डीसीएलआर के पद पर राजस्व सेवा के अधिकारी ही तैनात होंगे, जबकि डीसीएलआर का पद परम्परागत रूप से बिहिार राजस्व सेवा की प्रोन्नति का पद रहा है। संघ को आश्वस्त किया गया था कि 12 फरवरी तक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक वह नहीं हो सका। संघ की ओर से अब तक कई बार विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है। इसलिए दो मार्च को सामूहिक कलमबद्ध का निर्णय लिया गया। अगर उस दिन तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो संघ कोई भी निर्णय लेने को स्वतंत्र होगा। सामूहिक अवकाश की अवधि में प्रशासनिक या विधिक स्थिति के लिए संघ उत्तरदायी नहीं होगा। संघ की यह है मांग : डीसीएलआर के 101 पदों पर राजस्व अधिकारियों की तैनाती हो, सामान्य प्रशासन विभाग से इस पद को वापस लिया जाए, प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तैनाती पर रोक लगे, अनुमंडल राजस्व अधिकार के कार्यक्षेत्र में सर्वे को शामिल किया जाए, सामूहिक अवकाश की अवधि का समायोजन हो ताकि सेवा में टूट नहीं हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।