Revenue and Land Reforms Department Offers Appeal Opportunity to Dismissed Survey Staff हड़ताली संघ की अध्यक्ष समेत 710 ने सेवा में लौटने का दिया आवेदन, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRevenue and Land Reforms Department Offers Appeal Opportunity to Dismissed Survey Staff

हड़ताली संघ की अध्यक्ष समेत 710 ने सेवा में लौटने का दिया आवेदन

राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को अपील का अवसर दिया है। 710 कर्मियों ने आवेदन किया है, जिनमें अमीन संघ की अध्यक्ष भी शामिल हैं। 185 कर्मियों ने हड़ताल से लौटने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 13 Sep 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
हड़ताली संघ की अध्यक्ष समेत 710 ने सेवा में लौटने का दिया आवेदन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को अपील का अवसर दिया है। इसके बाद हड़ताल में मुख्य भूमिका निभाने वाली अमीन संघ की अध्यक्ष समेत 710 ने भी आवेदन किया है। विभाग ने साफ किया है कि इच्छुक कर्मी कार्यालय अवधि में सीधे विभाग या ई-मेल से आवेदन दे सकते हैं। शनिवार को विभाग के अनुसार, 185 संविदाकर्मियों के हड़ताल से लौटने और पुनर्बहाली के लिए अपील आवेदन मिले थे, जिन पर विचार कर सभी के आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। ई-मेल अभ्यावेदन देने की सुविधा देने के बाद 525 से अधिक कर्मियों ने आवेदन दिया है और लगातार आवेदन आ रहे हैं।

आवेदन देने वालों में कथित विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ की अध्यक्ष रौशन आरा भी शामिल हैं। उन्होंने आवेदन के साथ बीमार रहने का चिकित्सीय प्रमाणपत्र भी संलग्न किया है। उनका आवेदन स्वीकार भी कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।