Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRevenue and Land Reform Department Launches Mahabhiyaan from August 16 to September 20
राजस्व महाअभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण : दीपक

राजस्व महाअभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण : दीपक

संक्षेप:

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महाअभियान चलाएगा। इस अभियान में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अभियान के दौरान ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार,...

Aug 10, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राजस्व महाअभियान चलाएगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के संघ एवं अधिकारियों और कर्मचारियों के संघ के साथ बैठक हुई। इसमें विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इस काम को सही तरीके से संपन्न कराने में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वे लोगों को अभियान से अवगत कराने के साथ जमाबंदी प्रति और आवेदन प्रपत्र को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पदाधिकारी और कर्मी संघ की भूमिका मौजावार जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र पहुंचाने में महत्वपूर्ण रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। पूरे अभियान में उनके कर्मी भी टीम में शिविरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जमीन के कागजात में गड़बड़ी बड़ी समस्या है। राज्य के शत–प्रतिशत लोग इससे जुड़े हुए हैं। विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन होने के बावजूद दाखिल-खारिज और परिमार्जन से संबंधित समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए आवेदन प्रपत्र लिए जाएंगे। इसके लिए टीम घर–घर जाएगी और जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान बेहतर काम करने वाले जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कृत किए जाएंगे। दस संगठन ने की बैठक में शिरकत बैठक में मुखिया संघ, पंचायत सचिव संघ, वार्ड सदस्य संघ, ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ, बिहार राजस्व अमीन संघ, यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ, पंच सरपंच संघ, बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर विभाग के सचिव गोपाल मीणा, निदेशक चकबंदी राकेश कुमार, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय, आजीव वत्सराज, अपर सचिव महेंद्र पाल, उप निदेशक मोना झा, आईटी मैनेजर आनंद शंकर और निदेशक जे प्रियदर्शिनी मौजूद रहे।