सेवानिवृत्त शिक्षक से पांच लाख झपटने वाले का अब तक सुराग नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद अनवर अहमद से 5 लाख रुपये झपटने की घटना हुई है। वे बेटी की शादी के लिए रुपये निकालकर बाहर आ रहे थे, तभी एक बदमाश ने उनका बैग झपट लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन 12 दिनों के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सेवानिवृत्त शिक्षक से पांच लाख झपटने वाले का अब तक सुराग नहीं

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक से पांच लाख रुपये झपटने वाले की 12 दिनों के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित बेटी की शादी के लिए रुपये निकालने गांधी मैदान स्थित एसबीआई में गए थे। रुपये लेकर बाहर आते ही एक बदमाश ने रुपये से भरा बैग झपट लिया था। थानेदार ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपित की पहचान करने की कोशिश के साथ ही उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है। मोहम्मद अनवर अहमद परिवार के साथ फुलवारीशरीफ कर्बला रोड में रहते हैं। वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका खाता गांधी मैदान स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में है।

बेटी की शादी के लिए 23 फरवरी को वे रुपये निकालने बैंक गए थे। पांच लाख रुपये निकालकर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे पीड़ित बैंक से बाहर आए थे। उन्होंने थैला में रुपये रख रखे थे। घर जाने के लिए मो. अनवर ने रुपये से भरा थैला बाइक के हैंडल में टांगा दिया था। तभी एक बदमाश तेजी से वहां आया और थैला झपट लिया। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया। लेकिन आरोपित पैदल फरार होने में सफल हो गया। बैग में रुपये के अलावा सुकन्या योजना का पासबुक और पीड़ित के सेवानिवृत्ति के कागजात इत्यादि थे। बाद में पीड़ित ने घटना की शिकायत गांधी मैदान थाना में की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।