बाइक की भिड़ंत में सेवानिवृत्त जवान की मौत, एक घायल

May 07, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

नौबतपुर-बिक्रम नहर रोड पर एक बाइक की टक्कर में सेवानिवृत्त जवान अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना में 30 वर्षीय अंजनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाइक को जब्त किया।

बाइक की भिड़ंत में सेवानिवृत्त जवान की मौत, एक घायल

नौबतपुर-बिक्रम नहर रोड पर बाइक की भिड़ंत में एक सेवानिवृत्त जवान की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना पिपलावां थाना क्षेत्र के दरियापुर पुल के पास बुधवार दोपहर की है। मृतक की पहचान अरवल थाना क्षेत्र के प्यारेचक निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार अनिल कुमार सिंह (60) के रूप में हुई है। जबकि घायल दानापुर के न्यू मानपुरा निवासी अंजनी कुमार (30) है। नौबतपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंजनी कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचा।

जहां डॉक्टर ने सेवानिवृत्त सूबेदार को मृत घोषित कर दिया। पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।