ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापीठासीन पदाधिकारियों की सेवा डेढ़ माह बढ़ी

पीठासीन पदाधिकारियों की सेवा डेढ़ माह बढ़ी

सेवानिवृत्ति के बाद व्यवहार न्यायालयों में पुराने लंबित मामलों के निष्पादन के लिए बने फास्ट ट्रैक कोर्ट में नियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों की सेवा डेढ़ माह के लिए बढ़ाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग...

पीठासीन पदाधिकारियों की सेवा डेढ़ माह बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 01 Sep 2017 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सेवानिवृत्ति के बाद व्यवहार न्यायालयों में पुराने लंबित मामलों के निष्पादन के लिए बने फास्ट ट्रैक कोर्ट में नियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों की सेवा डेढ़ माह के लिए बढ़ाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक व्यवहार न्यायालयों में महिला, बालक, विभिन्न जरूरतमंद व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, उपेक्षित वर्गों एवं भ्रष्टाचार से संबंधित लंबित मुकदमों के त्वरित निष्पादन के लिए फास्ट ट्रैक का गठन किया गया है। इनमें सेवानिवृत न्यायिक पदाधिकारियों को पीठासीन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी सेवा को डेढ़ महीने के लिए विस्तारित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें