
बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को वापसी का मौका
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को राहत दी है। अब वे सेवा समाप्ति के खिलाफ अपील कर सकते हैं। 100 से अधिक अपीलें मिली हैं, जिनमें से 54 कर्मियों को वापस काम पर...
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय) ने बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिनकी सेवा समाप्त कर दी गई है, वे अब इस आदेश के विरुद्ध अपील कर सकते हैं। इसके लिए वे कार्यालय अवधि में राजस्व विभाग में आकर या अपने ई मेल आईडी से विभाग की आईडी appealdlrs@gmail.com पर अपील आवेदन भेज सकते हैं। शुक्रवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक 100 से अधिक संविदाकर्मियों के अपील आवेदन मिले हैं। इनमें शुरू में 54 आवेदन करने वालों को काम पर वापस ले लिया गया है।

इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अन्य बर्खास्त संविदाकर्मियों को भी विभिन्न माध्यमों से सूचित किया गया है। विभाग के इस निर्णय से राजस्व महाअभियान की शुरुआत में हड़ताल पर जाने के कारण बर्खास्त किए गए संविदाकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


