सिविल लिस्ट पुस्तिका का विमोचन किया

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने सिविल लिस्ट पुस्तिका 2026 का विमोचन किया। इस पुस्तिका में भारतीय प्रशासनिक सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा आदि से संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल हैं, जो प्रशासनिक कार्यों में सहायक होंगी। कार्यक्रम में अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

सिविल लिस्ट पुस्तिका का विमोचन किया

अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने पुस्तिका का विमोचन किया कहा, यह पुस्तिका प्रशासनिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होंगीपटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने सिविल लिस्ट पुस्तिका 2026 का विमोचन किया। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पुराना सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वित्त सचिव रचना पाटिल, उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन एवं विशेष सचिव गीता सिंह मौजूद रहीं।एसीएस बी. राजेंदर ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार सचिवालय सेवा तथा बिहार सचिवालय आशुलिपिकीय सेवा से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सिविल लिस्ट पुस्तिका 2026 प्रकाशित की गई है।

इन पुस्तिकाओं में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के फोटो सहित उनकी सेवा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जो प्रशासनिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने पुस्तिका के प्रकाशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अपर सचिव रजनीश कुमार, संयुक्त सचिव जगदीश कुमार, जेएडी संजय कुमार, डीपीआरओ तपिश आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।