ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबोलने से पहले राजद शासन का अध्याय पढ़ें : सुशील मोदी

बोलने से पहले राजद शासन का अध्याय पढ़ें : सुशील मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार पर टिप्पणी करने वाले विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। कहा है कि एनडीए सरकार पर टिप्पणी करने वालों को पहले राजद के शासनकाल का अध्याय पढ़ लेना...

बोलने से पहले राजद शासन का अध्याय पढ़ें : सुशील मोदी
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 03 Dec 2018 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार पर टिप्पणी करने वाले विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। कहा है कि एनडीए सरकार पर टिप्पणी करने वालों को पहले राजद के शासनकाल का अध्याय पढ़ लेना चाहिए।

ट्वीट कर उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्ष 1990 से 2004 तक बिहार के मुख्यमंत्री आवास में फिरौती के लिए अपहरण कराने वालों से लेकर हत्या-दुष्कर्म के अभियुक्तों तक का आना-जाना लगा रहता था। सत्ता के केंद्र से अपराध को पॉलिटिकल कवर मिलता था। एनडीए सरकार में जिस आवास की गरिमा वापस लौटी, उस पर टिप्पणी करने वालों को राजदकाल का दागी अध्याय पलट लेना चाहिए। 

एक अन्य ट्वीट में कहा कि गोपनीय बैंकिंग सिस्टम की वजह से काला धन रखने वालों की पहली पसंद बने स्विट्जरलैंड से बैंकिंग सूचना विनिमय का समझौता कर एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। इससे स्विट्जरलैंड भारत के अनुरोध पर दो भारतीय कंपनियों और तीन बड़े लोगों के संदिग्ध लेनदेन के बारे में जानकारी देने पर राजी हो गया है। तंज कसा कि कांग्रेस, राजद, बसपा जैसी परिवारवादी पार्टियां अब स्विस बैंक में भी रखकर कालाधन नहीं छिपा सकतीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें