आर्थिक गतिविधियों में तेजी से अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बढ़ीं

Feb 20, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार में आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने से अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बैंक शाखाओं की संख्या बढ़ रही है। 2021 से 2025 के बीच अर्द्ध शहरी शाखाओं का हिस्सा 30.3% से बढ़कर 32.7% हो गया है। शहरी शाखाओं का हिस्सा भी बढ़ा है, जबकि ग्रामीण शाखाओं में कमी आई है। राज्य में कुल 8304 बैंक शाखाएं कार्यरत हैं।

आर्थिक गतिविधियों में तेजी से अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बढ़ीं

बिहार में आर्थिक गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी होने से शहरी क्षेत्रों के अलावा अब अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में भी बैंक शाखाएं बढ़ी हैं। अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बैंक शाखाओं की स्थापना की मांग भी तेज हुई है। राज्य में बैंक शाखाओं के ग्रामीण, अर्द्ध शहरी और शहरी क्षेत्रों के बीच वितरण में 2021 से 2025 के बीच बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में मौजूद बैंकिंग शाखाओं की संख्या में अर्द्ध शहरी क्षेत्र का हिस्सा 31 मार्च 2021 के 30.3 प्रतिशत से बढ़कर 31 मार्च 2025 को 32.7 प्रतिशत हो गयी है। यह राज्य में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों और बैंकिंग सेवाओं की तेज होती मांग की वजह से हुई है।

शहरी बैंक शाखाओं का हिस्सा भी 21.0 प्रतिशत से बढ़कर इस दौरान 22.2 प्रतिशत हो गया है। इससे राज्य के सभी छोटे और बड़े शहरों में लगातार जारी आर्थिक गतिविधियों की निरंतरता के कारण हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में मामूली कमी दर्ज की गई इसके ठीक, विपरीत इन पांच वर्षो में ग्रामीण शाखाओं के हिस्से में मामूली कमी दर्ज की गई है। जो कि 48.6 प्रतिशत से घटकर 45.1 प्रतिशत रह गया है। वित्त विभाग के अनुसार, बैंक नेटवर्क के विस्तार के बावजूद ग्रामीण बैंकिंग की आधारभूत संरचना मजबूत बनी रही है। राज्य में अभी 8304 बैंक शाखाएं कार्यरत राज्य के वर्तमान बैंकिंग नेटवर्क में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कुल 8304 शाखाएं संचालित हैं। इनमें 3747 ग्रामीण क्षेत्र तो 2716 अर्ध शहरी और 1841 शहरी क्षेत्र में बैंकों की शाखाएं कार्यरत हैं। इनमें बैंक शाखाओं में सबसे अधिक 4099 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, 1409 निजी क्षेत्र के बैंक, 303 सहकारी बैंक एवं 2104 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक संचालित हैं। इनमें भी सबसे अधिक बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाएं राज्य में संचालित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।