राम जानकी मंदिर शोभायात्रा में 11.5 फीट के हनुमान दिखेंगे
रामनवमी के मौके पर पटना में 52 झांकियां निकाली जाएंगी। शहर के विभिन्न मोहल्लों में कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रतिकृतियों का निर्माण हो रहा है। न्यू यारपुर स्थित श्रीश्री राम जानकी मंदिर की शोभायात्रा में 11 फीट की रामलला और हनुमान जी की प्रतिकृतियां शामिल होंगी। न्यू मार्केट में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन होगा।

रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से 52 झांकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियों को कई तरह की थीम पर सजाया-संवारा जा रहा है। कोई शोभायात्रा समिति मुंबई से कलाकार बुला रहे है तो कोई आकर्षक प्रतिकृतियों का निर्माण करा रहे हैं। न्यू यारपुर स्थित श्रीश्री राम जानकी मंदिर रामनवमी शोभायात्रा पूजा समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह कुंदन ने बताया की मंदिर की शोभा यात्रा की तैयारियां हो रही हैं। उनकी यात्रा कच्ची तालाब, सरिस्ताबाद, जनता रोड, झुनझुन महल यारपुर राजपूताना होते हुए श्री राम चौक डाकबंगला से होकर महावीर मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा में साढ़े 11 फीट की रामलला की प्रतिमा और श्री राम सेतु पार करते हुए 11 फीट के हनुमान जी की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र बनेगी।
पटना आर्ट कॉलेज के छात्र भानु पंडित और उनके सहयोगी दिन-रात इस काम को पूरा करने में लगे हुए है। झारखंड की मशहूर तास बैंड यात्रा में शामिल होगी।बाजार समिति के शोभा यात्रा में मुंबई के कलाकार : श्री राम मंच बाजार समिति रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है। शोभायात्रा में इस बार मुंबई, ओडिशा, राजस्थान से आए कलाकार शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभा यात्रा में वैशाली जगताप की टीम मुंबई से पटना अपने पूरे टीम के साथ आ रही है। वहीं राजस्थान के कलाकारों द्वारा रामायण की विशेष झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। ओडिशा के कलाकारों की ओर से भांगड़ा भी शोभा यात्रा में पटनावासियों को देखने को मिलेगा। इसके आयोजन में रजत शर्मा, करन गोयल, किशोर आर्यन सहित कई लोग सक्रिय है।न्यू मार्केट में भंडारा का आयोजन : रामनवमी के अवसर पर न्यू मार्केट व्यावसायिक संघ की ओर से भक्तों के बीच स्वच्छ पेयजल, शीतल पेय सहित कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराएगी। संघ के अध्यक्ष अरुण रस्तोगी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पंखा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


