रालोमो का सदस्यता अभियान 21 फरवरी से : उपेन्द्र

Feb 18, 2026 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस 21 फरवरी को मनाया जाएगा, जिस दिन सभी जिलों में सदस्यता अभियान शुरू होगा। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बैठक में विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

रालोमो का सदस्यता अभियान 21 फरवरी से : उपेन्द्र

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस 21 फरवरी से राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान शुरू होगा। 21 फरवरी अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस भी है। सामाजिक न्याय को लेकर पार्टी की नीति स्पष्ट है। बुधवार को वे दारोगा प्रसाद स्मारक भवन में 41 संगठन जिलों के संयोजक मंडल और नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोमो की सभी जिलों और प्रखंडों में पहचान कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण है। संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी जिलों के संयोजक मंडल में मुख्य रूप से अतिपिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।

संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल ने किया। बैठक में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, विधायक स्नेहलता कुशवाहा,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी एवं प्रशांत पंकज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगठन मदन चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, रामपुकार सिन्हा, जंग बहादुर सिंह, बृजेन्द्र पप्पू, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।