महाराणा प्रताप के नाम पर दारोगा राय पथ में भूखंड आवंटित हो : लेशी
राजपूत महासभा ने दारोगा राय पथ पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर भूखंड आवंटित करने की मांग की है। नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में, मंत्रियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। सभी विधायक एकजुट होकर इस मांग को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

राजपूत महासभा ने राजधानी के दारोगा राय पथ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर भूखंड आवंटित करने की मांग उठाई है। नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह के दौरान महासभा ने यह प्रस्ताव रखा। समारोह के दौरान समाज के तीन मंत्री सहित 22 नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रस्ताव को रखने का आश्वासन दिया है। राजीव नगर मुख्य मार्ग स्थित आतिथ्य कम्युनिटी हॉल में शनिवार को महासभा ने नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि अन्य सामाजिक संगठनों एवं समाज के विभूतियों के नाम पर आवंटित भूखंड की तरह राजपूत समाज के विभूति महाराणा प्रताप के नाम पर भूखंड आवंटित होना चाहिए।
श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर एवं पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने चार कट्ठा भूखंड आवंटित करने के प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया। कहा कि हम 32 विधायक एकजुट होकर इस प्रस्ताव के समर्थन में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मंत्रियों ने राजपूत समाज के अन्य संगठनों को मिलाकर एक मजबूत संगठन खड़ा करने की वकालत की। समारोह में विधायक जनक सिंह, मंजीत कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, चेतन आनंद, अमित कुमार रानू, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विधान पार्षद समीर कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता राजपूत महासभा बिहार के अध्यक्ष राधे सिंह ने की। मौके पर वीरेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र चौहान, राकेश कुमार मंटू, रत्नेश्वर सिंह, विजय प्रसाद सिंह आदि की भी मौजूदगी रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




