लखीसराय के राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती के सदस्य कार्मिक
लखीसराय के रामपुर निवासी राजीव भारद्वाज को प्रसार भारती में सदस्य कार्मिक नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। राजीव ने अपनी शिक्षा बेगूसराय से प्राप्त की और कॉनकोर में कार्यकारी निदेशक बने। उन्होंने सौर ऊर्जा निगम में निदेशक (कार्मिक) के रूप में भी कार्य किया।

लखीसराय के रामपुर निवासी और भारत सरकार के उपक्रम कॉनकोर के पूर्व कार्यकारी निदेशक राजीव भारद्वाज प्रसार भारती में सदस्य कार्मिक बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजीव भारद्वाज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कॉनकोर से अपने करियर की शुरुआत की और अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर क्रमशः आगे बढ़ते हुए कार्यकारी निदेशक के पद तक पहुंचे। करियर के दौरान उन्होंने लगभग पांच वर्षों तक सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निदेशक (कार्मिक) के पद पर भी अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठनात्मक दक्षता और मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राजीव भारद्वाज का बिहार से विशेष लगाव रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


