Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRainy Season Road Repairs City Streets Set for Improvement Ahead of Durga Puja
दुर्गापूजा से पहले शहर की खराब सड़कें दुरुस्त होंगी

दुर्गापूजा से पहले शहर की खराब सड़कें दुरुस्त होंगी

संक्षेप:

बरसात के मौसम में शहर की खराब सड़कों की मरम्मतीकरण का काम शुरू हो गया है। पथ निर्माण विभाग ने कई प्रमुख सड़कों की पहचान की है और उन्हें ठीक करने का कार्य तेजी से कर रहा है। दुर्गापूजा से पहले सभी...

Sun, 7 Sep 2025 07:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बरसात के मौसम में शहर की सड़कों का हाल बेहाल हो चुका है। कई जगहों पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। लेकिन अब लोगों को अच्छी सड़कें मिलेंगी। पथ निर्माण विभाग उन सभी खराब सड़कों की पहचान कर मरम्मतीकरण का काम शुरू कर दिया है। बेली रोड, कदमकुआं, नाला रोड, चिरैयाटाड़ पुल के नीचे, कंकड़बाग पीसी कॉलोनी, हनुमान नगर, बारी पथ, राजेन्द्रनगर, सब्जीबाग, बाजार समिति समेत अन्य इलाके की सड़कें बेहतर होने लगी है। सड़कों पर जहां-जहां गड्ढे थे उन्हें भरने का काम किया जा रहा है। कई इलाके की सड़कों के गड्ढे भर भी गए हैं। पथ निर्माण विभाग ने लक्ष्य तय किया है कि दुर्गापूजा के पहले सभी खराब सड़कों को ठीक कर लिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूजा-पंडाल घूमने में लोगों को नहीं होगी परेशानी पूजा-पंडाल के आसपास की खराब सड़कों की पहचान की गई है। पथ निर्माण विभाग की टीम हर रोज पूजा-पंडाल वाली सड़कों का जायजा ले रहे हैं। जहां भी सड़कों पर गड्ढ़ा है, उसकी मरम्मत कर अच्छी सड़क बनाई जा रही है। ताकि दुर्गापूजा में लोगों को पंडाल घूमने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। ये सभी कालीकरण वाली सड़क है। आर ब्लॉक से जीपीओ तक की सड़क का मरम्मतीकरण होगा आर ब्लॉक से लेकर जीपीओ गोलंबर तक की सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसका मरम्मतीकरण होगा। सड़क लंबे समय तक खराब नहीं होगी।