Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRainfall in Bihar Temperature Fluctuations and Fog Expected

पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई हल्की बारिश

शनिवार को पटना सहित कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को घना कोहरा छाने की संभावना है, और अगले तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 28 Dec 2024 08:29 PM
share Share
Follow Us on

पटना सहित प्रदेश के कई शहरों में शनिवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। बादल छाए रहने और बारिश के कारण मौसम के मिजाज में बदला हुआ। जिस कारण 23 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और 16 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दक्षिण पश्चिम भाग के अधिकांश जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा शेष भाग में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। वहीं आज के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। जबकि कल से तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिस कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बादल छाए रहने के कारण दिन का पारा गिरा

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जगहों पर बादल छाया रहा। जिस कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 28.5 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया, राजगीर और किशनगंज रहा। वहीं सबसे ठंडा शहर 9.2 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर का पूसा रहा। राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बारिश के बावजूद ठंड का नहीं हुआ एहसास

शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बारिश होने के बावजूद ठंड का एहसास लोगों को नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने के कारण तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। इसी कारण बारिश होने के बावजूद भी लोगों को अधिक ठंड का एहसास नहीं हुआ। हालांकि बादल छटने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। जिसके बाद ठंड में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें