Rain Forecast and Weather Alerts in North Bihar उत्तर बिहार में आज बारिश के आसार, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRain Forecast and Weather Alerts in North Bihar

उत्तर बिहार में आज बारिश के आसार

उत्तर बिहार में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ठनका और बिजली गिरने के साथ 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 14 Aug 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
उत्तर बिहार में आज बारिश के आसार

उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण-पूर्व भाग के भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में ठनका व बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को पांच जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक सहरसा में 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में और सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस गया जी व वैशाली में दर्ज किया गया। पटना में आंशिक तौर पर छाए रहेंगे बादल पटना में शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जिले के एक या दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ ही बारिश होने के भी आसार हैं। जबकि गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ था। सूरज के तल्ख तेवर रहने के कारण अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।