नदौल स्टेशन पर अपराध की साजिश रचते दो गिरफ्तार

May 07, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

तारेगना रेल पुलिस ने नदौल स्टेशन पर दो अपराधियों पिंटू बिंद और जयप्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, कारतूस, नकदी और मोबाइल बरामद हुए हैं। पिंटू पर पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप है। वह पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

नदौल स्टेशन पर अपराध की साजिश रचते दो गिरफ्तार

तारेगना रेल पुलिस ने बुधवार को नदौल स्टेशन पर अपराध की साजिश रचते दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में बैरमचक निवासी राजू बिंद के पुत्र पिंटू बिंद और राम एकबाल पासवान के पुत्र जयप्रकाश कुमार शामिल है। उनके पास से एक पिस्टल, एक कारतूस, खोखा, 9500 नकदी और मोबाइल बरामद हुए है। पिंटू के खिलाफ पुलिस पर गोलीबारी करने का भी आरोप है। तारेगना रेल थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि दो अपराधी नदौल स्टेशन पर अपराधिक घटना की साजिश रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर दबोच लिया गया। गिरफ्तार पिन्टू बिंद छिनतई, लूटपाट समेत अन्य अपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका है।

वह तीन चार बार भी जेल जा चुका है। वह बीते दिनों नदौल स्टेशन पर पुलिस पर फायरिंग कर भाग गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।