Rahul Gandhi 39 s Bharat Jodo Nyay Yatra will reach Kishanganj on 29th राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 को किशनगंज पहुंचेगी , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRahul Gandhi 39 s Bharat Jodo Nyay Yatra will reach Kishanganj on 29th

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 को किशनगंज पहुंचेगी

बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को किशनगंज में प्रवेश करेगी। बिहार के 7 जिलों में 425 किलोमीटर में भारत जाड़ो न्याय यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 20 Jan 2024 10:30 PM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 को किशनगंज पहुंचेगी

बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को किशनगंज में प्रवेश करेगी। बिहार के 7 जिलों में 425 किलोमीटर में भारत जाड़ो न्याय यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण में यात्रा के पहले दिन 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से प्रवेश करेगी। उस दिन किशनगंज में राहुल गांधी की सभा होगी। दूसरे दिन 30 जनवरी को पूर्णिया में सभा होगी। पूर्णिया की सभा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही राजद के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। 31 जनवरी को राहुल गांधी की कटिहार में सभा होगी। 1 फरवरी को अररिया होते हुए यात्रा पश्चिम बंगाल लौट जाएगी। फिर सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद में यात्रा होगी। ये जानकारी कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने दी।

उन्होंने बताया कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 को बिहार आएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए 25 अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है। 25 कमेटियों में अध्यक्ष सहित 220 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी में विधायक, विधान पार्षद सहित पूर्व सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसी भी तरह का सहयोग करने वालों को न्याय योद्धा की उपाधि दी जाएगी। यात्रा में साथ पैदल चलने और अन्य सहयोग के लिए नंबर 9891802024 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।