रबी फसलों में क्षति होने पर दस हजार प्रति हेक्टेयर तक सरकार मदद करेगी

Jan 16, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

रबी मौसम 2025-26 के लिए फसल सहायता योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान विभिन्न फसलों के लिए निर्धारित तारीखों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने किसानों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। आवेदन के लिए जियो-टैगged फोटो अपलोड करना अनिवार्य है।

रबी फसलों में क्षति होने पर दस हजार प्रति हेक्टेयर तक सरकार मदद करेगी

रबी मौसम 2025-26 के लिए फसल सहायता योजना के तहत आवेदन शुरू है। किसान गेहूं, मकई, ईख, बैंगन, टमाटर के लिए 28 फरवरी, प्याज, चना, मसूर के लिए 15 फरवरी, अरहर, मिर्च, गोभी के लिए 31 मार्च, आलू, राई-सरसों के लिए 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने अपील की है कि पात्र किसान समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य उठाएं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन के समय किसानों को बोई गई फसल की जियो-टैग्ड फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। पंचायत स्तर पर सत्यापन के उपरांत पात्र किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

20 फीसदी क्षति होने पर किसानों को 7500 रुपये प्रति हेक्टेयर और अधिक क्षति होने पर 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता दी जाएगी। किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर तक की मदद की जाएगी। रैयत एवं गैर-रैयत किसान उठा सकते हैं। नगर पंचायत एवं नगर परिषद् क्षेत्र के किसान भी योजना के अंतर्गत पात्र होंगे। आवेदन के समय किसानों को फसल, बुआई के रकबा की जानकारी देनी है। साथ ही आवेदित भूमि का दो-तीन फोटोग्राफ (जियो टैग के साथ) भी अपलोड करना है। अधिसूचित फसलों एवं संबंधित जिलों की जानकारी सहकारिता विभाग की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/cooperative पर उपलब्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।