Quiz Competition Held During Hindi Fortnight at Eastern Central Railway HQ पूर्व मध्य रेलवे में राजभाषा क्विज का आयोजन , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsQuiz Competition Held During Hindi Fortnight at Eastern Central Railway HQ

पूर्व मध्य रेलवे में राजभाषा क्विज का आयोजन

हाजीपुर में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में 01 से 26 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा आयोजित हुआ। शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। राजभाषा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 12 Sep 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व मध्य रेलवे में राजभाषा क्विज का आयोजन

हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में 01 से 26 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा में शुक्रवार को क्विज का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता राजभाषा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने की। प्रतियोगिता में हिन्दी से अंग्रेजी, अंग्रेजी से हिन्दी, राजभाषा नियम-उप-नियम आदि संबंधी प्रश्न पूछे गए। जिसमें इंजीनियरी विभाग के मो. आमिर परवेज, वरीय. सेक्शन इंजीनियर एवं शशिकान्त सिंह, कार्याधी को प्रथम, भंडार विभाग के अजय कुमार सिंह, निजी सचिव को द्वितीय एवं निर्माण संगठन के अनिल कुमार सिंह कार्याधी व विकास कुमार, मुख्य विधि सहायक को तृतीय स्थान मिला। साथ ही सुरक्षा विभाग के रवि कुमार झा, प्रधान आरक्षी, कार्मिक विभाग के सुशान्त प्रसाद, मुख्य कार्याधी, मो. शहबाज कार्याधी एवं सिगनल विभाग के कुमार अनिल चन्द्र, मुख्य कार्याधी को प्रेरणा पुरस्कार दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।