ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापुनपुन ने 2016 का भी रिकार्ड तोड़ा

पुनपुन ने 2016 का भी रिकार्ड तोड़ा

हाथीदह में सोन नदी का भी जलस्तर में बढोतरी

पुनपुन ने 2016 का भी रिकार्ड तोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 01 Oct 2019 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पुनपुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। नदी ने 2016 का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। हालांकि पटना जिले में गंगा नदी दो जगहों पर स्थिर बनी हुई है जबकि हथिदह में जलस्तर बढ़ रहा है। सोन नदी का जलस्तर पिछले 12 घंटों से स्थिर है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पुनपुन नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम पांच बजे तक 53.27 मीटर पहुंच गया। 2016 में नदी का जलस्तर अधिकतम जलस्तर 52.74 मीटर था तब पटना के कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी। मंगलवार को नदी ने यह रिकार्ड भी तोड़ दिया। जल संसाधन विभाग और केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों का कहना है कि नदी का जलस्तर अब भी प्रति घंटे दो सेंटीमीटर बढ़ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि नदी अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में तबाही मचा सकती है। सोन नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम पांच बजे तक 52.80 मीटर, गांधीघाट में 49.66 मीटर, दीघाघाट में 50.90 मीटर था दोनों जगहों पर नदी स्थिर है। हालांकि हथिदह में गंगा का जलस्तर 42. 71 मीटर है। यहां नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

तटबंध टूटा को सक्रिय हुए इंजीनियर

पुनपुन का तटबंध दो जगहों पर टूटने के बाद जल संसाधन विभाग के इंजीनियर सक्रिय हुए। अधीक्षक अभियंता लक्ष्मण झा ने बताया कि किसान पटवन और मछली मारने के लिए ह्यूम पाइप डाल दिए थे जिससे बागपुर गांव के पास तटबंध से पानी आने लगा। हालांकि यहां पर रिंग बांध में रिसाव हुआ था इसलिए रिसाव को बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस इलाके के लोगों के घरों और खेतों में फसलों को बचाने के लिए रिंग बांध बनाया गया था। रिंग बांध के साथ अक्सर स्थानीय किसान छेडछाड़ करते रहते हैं जिससे उसमें रिसाव की आशंका बनी रहती है। इंजीनियरों का दावा है कि पटना में सुरक्षा बांध सुरक्षित है। पुनपुन नदी का बांध जहां-जहां खतरनाक दिख रहे हैं उसे मजबूत करने का काम शुरू हो गया है। पांच लाख बालू का बोरा रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें