पीयू : पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 11 जून से

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर सत्र 2024-25 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दिया है। परीक्षा 11 जून से शुरू होगी और 13 तक चलेगी।

पीयू : पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 11 जून से

पटना विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर सत्र 2024-25 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दिया है। परीक्षा 11 जून से शुरू होगी और 13 तक चलेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा होगी। ग्रुप ए के विद्यार्थी जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूविज्ञान, गणित (एमए यानी मास्टर ऑफ आर्ट्स और एमएससी यानी मास्टर ऑफ साइंस), सांख्यिकी ,वाणिज्य, पीएमआर एंड ग्रामीण अध्ययन शामिल हैं, उनका परीक्षा केंद्र पटना कॉलेज होगा। ग्रुप बी के विद्यार्थी जिनमें इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास और पुरातत्व, गृह विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथिली, बंगाली, फारसी, अरबी, दर्शनशास्त्र, उर्दू, मनोविज्ञान और भूगोल शामिल हैं, उनका परीक्षा केंद्र पटना सायंस कॉलेज होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।