Hindi NewsBihar NewsPatna NewsProtests Erupt in Patna Over Student s Death and Women s Safety Concerns
एनडीए शासन में छात्राएं तक सुरक्षित नहीं : अल्लावारू

एनडीए शासन में छात्राएं तक सुरक्षित नहीं : अल्लावारू

संक्षेप:

पटना के छात्रावास में छात्रा की मौत पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि एनडीए शासन में बच्चियों की सुरक्षा संकट में है। पुलिस अब तक आरोपितों को नहीं पकड़ पाई है। हॉस्टल संचालक की गिरफ्तारी और अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए गए। सरकार पर आरोप है कि वह अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

Jan 19, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना के छात्रावास में छात्रा की मौत के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को आयकर गोलंबर के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला दहन भी किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि एनडीए शासन में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहीं बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता और आरोपितों के प्रति कार्रवाई की धीमी रफ्तार को लेकर सरकार और प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार में प्रत्येक राज्यों में महिलाओं और बच्चियों की स्थिति बदतर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से हमेशा भय का माहौल बना रहता है। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा इस मामले में पुलिस अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी तक नहीं कर पाई है। हॉस्टल संचालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर ने साक्ष्य मिटाने और आपराधिक छेड़छाड़ की कोशिश की, फिर भी उसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अस्पताल को अब तक सील क्यों नहीं किया गया? यह सभी सवाल अनुत्तरित हैं। विरोध प्रदर्शन में डॉ. मदन मोहन झा, प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम, प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी, विधायक अबिदुर रहमान, मनोज विश्वास, अभिषेक रंजन, सुरेन्द्र कुशवाहा, राजेश राठौड़, वीणा शाही, अफाक आलम ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अमित कुमार टुन्ना,प्रतिमा कुमारी दास, अमिता भूषण, विजेन्द्र चैधरी, कुमार आशीष, शरवत जहां फातिमा, असितनाथ तिवारी, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, शिशिर कौडिल्य, सौरभ सिन्हा और ऋषि मिश्रा आदि शामिल थे।