ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहटा में लोगों ने ट्रांसफॉर्मर के लिए किया हंगामा

बिहटा में लोगों ने ट्रांसफॉर्मर के लिए किया हंगामा

सहवाजपुर गांव में 200 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगाने के आदेश के बाद भी 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को बिहटा-नौबतपुर रोड जामकर हंगामा किया। जिससे एक घंटे तक यातायात...

बिहटा में लोगों ने ट्रांसफॉर्मर के लिए किया हंगामा
Center,PatnaThu, 01 Jun 2017 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

सहवाजपुर गांव में 200 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगाने के आदेश के बाद भी 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को बिहटा-नौबतपुर रोड जामकर हंगामा किया। जिससे एक घंटे तक यातायात बाधित रहा है। खासकर नौबतपुर जाने वालों को परेशानियां का सामना करना पड़ा। हंगामा करने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल थे। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के बिजली उपभोक्ताओं का लोड 200 केवी से भी ज्यादा है। बार-बार बिजली विभाग को आवेदन दे कर परेशान हो चुके हैं, लेकिन हमेशा ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने और एक नया ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। लेकिन एक महीना पहले बिजली विभाग के द्वारा 200 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगाने का आदेश दिया गया था, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी कंपनी वालों के द्वारा टाल-मटोल की जा रहा है। 200 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने बजाय 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इस वजह से गांवों में लो वोल्टेज रहता है। गांव में समरसेबल मोटर से कई घरों की प्यास बुझती है। लेकिन वोल्टेज नहीं रहने से पानी की किल्लत हो रही है। लोगों का कहना है कि कंपनी वाला विभाग का आदेश नहीं मान रहा है। आर्डर के बावजूद भी सही ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जा रहा है। मौके पर बिहटा पुलिस पहुंच कर जल्द नए ट्रांसफार्मर लागवाने की आश्वासन देते हुए आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाया यातयात सुचारू करवाया।5000 हजार की आबादी है प्रभावित : हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि बिजली की बेहतर सुविधा नहीं रहने से 5000 हजार की आबादी प्रभावित है। खासकर लो वोल्टेज के कारण पानी के लोगों को कुएं पर निर्भर रहना पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें