Hindi NewsBihar NewsPatna NewsProtest Against Reduction of Panchayati Raj Representatives Rights in Patna
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिरोध सभाकर सरकार को घेरा

पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिरोध सभाकर सरकार को घेरा

संक्षेप:

पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों ने पटना में सरकार के खिलाफ प्रतिरोध सभा आयोजित की। मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने आरोप लगाया कि सरकार की घोषणाएं अधिकारियों द्वारा लागू नहीं की...

Tue, 16 Sep 2025 09:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने अधिकारों में कटौती के विरोध में मंगलवार को राजधानी पटना में प्रतिरोध सभा कर सरकार को घेरा। प्रतिरोध सभा का नेतृत्व कर रहे मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि पंचायतों के लिए सरकार की घोषणा को अधिकारी लागू नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेताया कि पंचायत प्रतिनिधियों की मांगें पूरी नहीं मानी गईं, तो आगामी चुनाव में सत्तापक्ष को नुकसान उठाना होगा। पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने कहा कि ग्राम कचहरियों के पास प्रहरी आदेशपाल तक नहीं हैं, जो नोटिस का तामीला करा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर विनय भूषण, जयमाला कुमारी पासवान, मो. अहसान, अमित राज, गणेश चौधरी, हरेंद्र यादव, दिनेश राय, राजू वर्मा, रणविजय सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। ये हैं मुख्य मांगें पंचायती राज आयोग का गठन, मनरेगा के बकाया सामग्री का भुगतान, 15वें वित्त आयोग और छठे राज्य वित्त आयोग की राशि जारी करने, संविधान के अनुसार 29 विषयों को लागू करने, ग्राम कचहरी को आर्थिक रूप से मजबूत करने, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान और सोलर लाइट योजना में गड़बड़ी की जांच, पंचायत प्रतिनधियों को पेंशन देने की मांग शामिल है।