Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPrime Minister Housing Scheme Payment Halt Causes Construction Slowdown
PM आवास योजना (ग्रामीण) में भुगतान बंद, चार महीने में केवल 12 हजार मकान बने

PM आवास योजना (ग्रामीण) में भुगतान बंद, चार महीने में केवल 12 हजार मकान बने

संक्षेप:

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभुक परिवारों को राशि का भुगतान बंद होने से निर्माण कार्य धीमा हो गया है। पिछले चार महीनों में केवल 12 हजार मकान बने हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नई व्यवस्था के तहत राशि का भुगतान सीधे आरबीआई के माध्यम से किया जाएगा।

Mon, 24 Nov 2025 04:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लाभुक परिवारों को राशि का भुगतान बंद होने से निर्माण का कार्य सुस्त पड़ गया है। आलम यह है कि पिछले चार महीने में सिर्फ 12 हजार मकान पूरे किये जा सके हैं। पिछले दो वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 को मिलाकर 12.20 लाख आवास निर्माण का लक्ष्य है, जिसका 20 प्रतिशत निर्माण पूरा किया जा सका है। अबतक दो लाख 48 हजार मकान बने हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग को स्पष्ट कर दिया है कि राशि का भुगतान अब नई व्यवस्था में ही किया जा सकता है। इस किस्तों का भुगतान चार महीने से बंद है। बता दे कि नयी व्यवस्था में अब लाभुकों को राशि का भुगतान सीधे आरबीआई के माध्यम से होगा। पूर्व में राशि की निकासी कर बैंक में जमा की जाती थी। फिर, लाभुकों के खाते में राशि भुगतान की कार्रवाई होती थी। यह प्रक्रिया अब बंद कर दी गई है।

इस कारण आवास सॉफ्ट को नई व्यवस्था के साथ टैग करने की कार्रवाई चल रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में साढ़े सात लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दी थी। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में और पांच लाख आवास की स्वीकृति मिली। बाद में कुछ के नाम कटे भी हैं। इसलिए अब 12 लाख 20 हजार लाभुकों को पक्का मकान निर्माण की सुविधा देनी है। इनमें 11.35 लाख को पहली किस्त और 7.47 लाख परिवार को दूसरी किस्त की राशि का भुगतान किया गया है।